Showing posts with label आशियाना. Show all posts
Showing posts with label आशियाना. Show all posts

Friday, 18 October 2019

थोडा सा शुरूर, हल्का सा गुरूर

थोडा सा शुरूर, हल्का सा गुरूर


वो जो एक सूरत है, बडी ही खूबसूरत है ।
सिद्दत से तलाशी हुई, खुदा की एक मूरत है ।

थोडा सा शुरूर और हल्का सा गुरूर है ।
कैसे सम्भालू खुद को उसे चाहने से,ये दिल उसकी मोहब्बत में चकनाचूर है ।

उसकी आँखों से मैं शब्द चुराकर अक्सर कविता लिखती हूँ।
हर कविता में उसको पढती हूँ, हर कविता में उसकी मूरत है ।


वो जो एक सूरत है, बडी ही खूबसूरत है  ।

संजोया है उसको मैने अपनी डायरी के हर पन्ने में,
वो बेखवर रहता है, हर वक्त मेरे दिल के आशियाने में ।

वो जो उसका मासूम सा चेहरा है, मेरे दिल की एक जरूरत है, 
वो जो एक सूरत है, बडी ही खूबसूरत है  ।

                                                                          "मीरा"