Showing posts with label जीवन सार. Show all posts
Showing posts with label जीवन सार. Show all posts

Saturday, 27 July 2019

याद करू या भूल जाऊ

याद करू


हे आनन्द,.... क्या तुझमें लिपटी यादें,
भूल-भूलकर खो जाऊ या,
याद करू ।

या तुझमें सारा जीवन,
बिसराऊ,
या तेरी पलकों के आँखों की मीठी मुसकानें,

यू ही अपने जीवन में,
सपना सा जान गुनगुनाऊँ ।

हे आनन्द,... बता तेरी सूरत में है क्या,
तुझे देखकर भी अनदेखा करूँ,
या नित-नित तेरी तस्वीर निहारू।

या तूझे मात्र सोचकर,
डूब जाऊँ कल्पनाओं के सागर में,

या तुझे शब्दों की माला में पिरोकर,
जीवन भर नये-नये गीत बनाऊँ । 

                                                             "मीठी"