Showing posts with label for someone special. Show all posts
Showing posts with label for someone special. Show all posts

Friday 26 July 2019

वो शख्स- Wo Shakhs- एक शायरी किसी खास के लिये

वो शख्स- बस एक आश


जिसके काले, घुंघराले से बाल हैं,
जिसका रंग रूप सबसे कमाल है, 
जिसके गालों पर छायी सुबह की लालिमा है,
जिसकी आँखों में सागर सी गहरायी है,
जिसकी तस्वीर मैने अपनी कविता में दिखायी है,
जो मेरी जिन्दगी में बस 'काश' है,
वो शख्स मेरी जिन्दगी में सबसे खास है।


जिसकी मुस्कराहट में फूलों सी ताजगी है,
जिसकी हंसी में लहरों सा शोर है,
जिसके चेहरे पर नादानों सा भोलापन है,
जिसके अन्दर गुलाबों सी महक है,
जिसकी बोली में शहद सी मिठास है,
वो शख्स मेरी जिन्दगी में सबसे खास है।


जिसकी रूह में गंगा सी पवित्रता है,
जिसकी पहाड़ों सी ऊँची मानसिकता है,
जिसका रहन-सहन भी मनभावन है,
जिसका मन बच्चों सा पावन है,
जो मेरी जिन्दगी की बस आस है,
वो शख्स मेरी जिंदगी में सबसे खास है।

                                                    "मीठी"





Thursday 25 July 2019

कविता:-Ek Shakhs- एक शख्स A Poem


एक शख्स- Ek Shakhs


एक शख्स है मेरी जिन्दगी में गजलों की तरह,
अंधेरों में उजालों की तरह।
मेरे गम ए परस्ती में मुझे हसाता है वो,
मैं रूठ जाऊँ तो मुझे प्यार से मनाता है वो।
मेरी बचकानी सी हरकतों पर मुस्कराता है वो,
मेरा खिलखिलाता मजाज देखकर खिलखिलाता है वो।


एक शख्स है मेरी जिन्दगी में किताबों की तरह,
दिल में धडकते खूबसूरत जज्बात की तरह।
एक हुनर भी अपने पास रखता है वो,
दूर रहकर भी मेरे दिल में बसता है वो।
रात होते ही मेरी आँखों में उतर जाता है वो,
रोज-रोज मेरे ख्वाबों, ख्यालों में आता है वो।
मेरी अधूरी कविता को पूरी करता है वों,
मेरी रूह मेंं सरिता की तरह बहता है वो।


एक शस्स है मेरी जिन्दगी में गवारों की तरह,
कभी न मिलने वाले नदी के दो किनारों की तरह।
भूलकर भी भुलाया न जाये वो ख्याल है वो,
मेरी दुनिया में मेरे लिये सबसे कमाल है वो।
मासूमियत और सादगी में बेमिसाल है वो,


जबाव जिसका ना है कोई, वो सवाल है वो।
एक शख्स है मेरी जिंदगी में गुलाब की तरह,
मुकम्मल कभी ना हो जो उस अधूरे ख्वाब की तरह ।


                                                                                                               "मीठी"